राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल एवं तहसीलदार राजनांदगांव प्यारेलाल नाग के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा ग्राम सोमनी के खसरा नंबर 182 में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग स्थल पर निर्माण किए जा रहे रोड और पुल-पुलिया को बुलडोजर से हटाया गया। इस दौरान अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई। जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई किया जा रहा है।
जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्र...
राज्य सरकार के विशेष निर्देशों एवं जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा स्थानीय शिक्षित युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही...
राज्य शासन के केबिनेट मंत्री एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त बैठक मे...
जिला कोण्डागांव के कुधुर-तुमड़ीवाल मार्ग पर भवरडींग नदी में सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है...
चंदन बघेल, जिला नारायणपुर के ग्राम पंचायत तुरठा के निवासी हैं। पूर्व में वे नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे तथा नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे। शास...