बलौदाबाजार (वीएनएस)। जिले के हथबंद थाना क्षेत्र स्थित शासकीय शराब दुकानों में ओवररेटिंग और ग्राहकों से दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं। ताजा घटना हथबंद की कंपोजिट शराब दुकान की है, जहां निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने का विरोध करने पर एक ग्राहक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।
जानकारी के मुताबिक, एक स्थानीय ग्राहक शराब खरीदने दुकान पहुंचा था। अंग्रेजी शराब (गोवा ब्रांड) की कीमत प्रति पाव 120 रुपए तय है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा 130 रुपए लिए जा रहे थे। जब ग्राहक ने अतिरिक्त वसूली का विरोध करते हुए वीडियो बनाना शुरू किया, तो दुकान के सेल्समैन और अन्य कर्मचारियों ने आक्रामक होकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि ग्राहक को डंडे से पीटा गया, जिससे उसके सिर पर चोट आई और खून बहने लगा।
हालांकि पीड़ित ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे मामला चर्चा में आ गया है। उधर, आबकारी विभाग का कहना है कि शराब की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में अतिरिक्त वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और कर्मचारियों की भूमिका पर संदेह जताया जा रहा है।
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर इंडिया स्पेस लैब द्वारा "रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट" विषय पर ऑनलाइन कार्यशा...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं...
।मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ में खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और जल संरक्षण आधारित बनाने की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन का फसल विविधीकरण अभियान गति पकड़ने लगा है
कभी बारिश का पानी बह जाने से गर्मी में जल संकट झेलने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत माड़ीसरई के किसानों क...