बिलासपुर (वीएनएस)। जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर एक वकील से 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये ठग लिए। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ठग ने खुद को लंदन निवासी “क्रिस डेविड” नाम की महिला बताकर वकील से संपर्क किया। उसने छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट समेत अन्य व्यवसायों में 103 करोड़ रुपये निवेश करने का झांसा दिया।
इस निवेश को क्लियर कराने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस और टैक्स की मांग की गई। शुरुआत में 11.5 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए, जिसके बाद अलग-अलग बहानों से किश्तों में रकम मंगाई जाती रही।
फरवरी से जून 2024 के बीच पीड़ित से कुल 3.13 करोड़ रुपये ठग के खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। ठग ने आरबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर लगातार पैसे मंगवाए। मामले में इस्तेमाल मोबाइल नंबर हरियाणा के पानीपत निवासी के नाम पर दर्ज बताया गया है।
घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अनजान लोगों के झांसे में आकर निवेश या पैसे ट्रांसफर न करें और ऐसे कॉल-मैसेज से सतर्क रहें।
जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...
राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...
। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...
जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।