वेदांत पावर प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, CM साय ने दिए जांच के आदेश

Posted On:- 2026-04-14




सक्ती (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांत पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि 50 से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार के बीच राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, डभरा थाना क्षेत्र के इस प्लांट में दोपहर के समय अचानक बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर बड़ी संख्या में मजदूर झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। कई गंभीर घायलों का इलाज पद्मावती अस्पताल में जारी है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद प्लांट के बाहर परिजनों की भीड़ जमा हो गई है। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस प्लांट में पहले भी हादसे हो चुके हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...