भोपाल (वीएनएस)। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है। अब किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस को लिखित में कारण बताना अनिवार्य होगा। यह जानकारी गिरफ्तारी से कम से कम दो घंटे पहले दी जाएगी।
निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गिरफ्तारी के कारण ऐसी भाषा में लिखे जाएं, जिसे संबंधित व्यक्ति आसानी से समझ सके। केवल मौखिक जानकारी अब पर्याप्त नहीं मानी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फैसला
यह निर्देश Supreme Court के आदेश के बाद जारी किया गया है। कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत गिरफ्तारी के कारण जानना हर नागरिक का मौलिक अधिकार बताया है और इसके पालन पर जोर दिया है।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों, आयुक्तों और संबंधित इकाइयों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। निर्देश के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले ठोस कारणों की लिखित जानकारी देना अनिवार्य होगा।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि कोई अधिकारी इन नियमों का पालन नहीं करता है तो संबंधित गिरफ्तारी अवैध मानी जा सकती है। साथ ही अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ न्यायालय की अवमानना का मामला भी दर्ज हो सकता है।
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और गिरफ्तारी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है।
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फ...
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत पर की गई टिप्पणियों के मामले में पत्रकार निखिल वागले और सांसद संजय राउत को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौथा पत्र लिखकर परिसीमन प्रस्तावों पर संसद में विधेयक पेश करने से पहले सर्वदलीय...
विपक्ष के भारी विरोध के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मतदाताओं के लिए स्पेशल समरी रिवीजन शुरू करन...