लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

Posted On:- 2026-04-17




रायपुर (वीएनएस)। लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्वामियों को 5 मई तक अपने नजदीकी यातायात थाने में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, जिन ई-चालानों का भुगतान नहीं किया गया है और जो पहले ही न्यायालय में लंबित हैं, उन्हें लोक अदालत में रखकर निपटाया जाएगा। खास बात यह है कि 31 दिसंबर 2025 तक के सभी लंबित ई-चालान इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे।

पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लोक अदालत के बाद भी यदि प्रकरण लंबित रहते हैं तो संबंधित वाहनों को जब्त कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन जरूरी, तभी मिलेगा लाभ
लोक अदालत में मामला रखने के लिए पहले संबंधित यातायात थाने में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के प्रकरण लोक अदालत में शामिल नहीं होगा। इसके लिए शहर के विभिन्न यातायात थानों—तेलीबांधा, भाठागांव, शारदा चौक, फाफाडीह, भनपुरी, टाटीबंध, पंडरी, पचपेड़ीनाका और यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी—में सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

वाहन मालिकों को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल और व्हाट्सएप के जरिए भी सूचना भेजी जाएगी।

अनदेखी पड़ी भारी पड़ सकती है
पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि वाहन स्वामी समय पर अपने ई-चालान का निराकरण नहीं कराते हैं तो उन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। साथ ही वाहन से संबंधित सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं।

यातायात विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपने लंबित चालानों का निपटारा करा लें।



Related News
thumb

जनदर्शन प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कलेक्टर

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले...


thumb

11 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 म...

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व क...


thumb

उच्च स्तरीय समिति की बैठक 8 को

छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी।


thumb

जिला जल व स्वच्छता मिशन की बैठक 8 को

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज 08 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में...


thumb

धमतरी में रैपिडो की सेवाएं शुरू, आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। धमतरी शहर में रैपिडो (Rapido) ने औपचारिक रूप से...


thumb

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव के माध्यम ...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह ...