भीषण गर्मी का कहर : 23 जिलों में लू का अलर्ट, पारा 43°C पार

Posted On:- 2026-04-25




भोपाल (वीएनएस)। अप्रैल के अंतिम दिनों में मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। तापमान लगातार बढ़ने से हालात ऐसे हो गए हैं कि दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कई जिलों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए 23 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।

दिन में तपिश, रात में भी राहत नहीं
प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर के समय तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो 43.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। रतलाम और नौगांव में भी तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया।

लोगों का हाल बेहाल
तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।



Related News
thumb

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों...

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फ...


thumb

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।


thumb

विपक्ष की "सत्ता परिवर्तन" की मांग से उसका असली एजेंडा उजागरःनितिन ...

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।


thumb

सुप्रीम कोर्ट ने निखिल वागले,संजय राउत को भेजा अवमानना नोटिस, CJI प...

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत पर की गई टिप्पणियों के मामले में पत्रकार निखिल वागले और सांसद संजय राउत को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है।


thumb

परिसीमन प्रस्तावों पर पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का पत्र, स...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौथा पत्र लिखकर परिसीमन प्रस्तावों पर संसद में विधेयक पेश करने से पहले सर्वदलीय...


thumb

चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में शुरू किया एसएसआर दलों को मिलेगी वोटर ल...

विपक्ष के भारी विरोध के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मतदाताओं के लिए स्पेशल समरी रिवीजन शुरू करन...