खत्म हुआ इंतजार: कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Posted On:- 2026-04-28




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल कल यानी 29 अप्रैल को दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।

मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह सिर्फ अंकों का ऐलान नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को धैर्य रखने और परिणाम को सकारात्मक नजरिए से स्वीकार करने की सलाह दी।

मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी
बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है। इसी के बाद परिणाम जारी करने की तारीख तय की गई है।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ DigiLocker पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे।

ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।



Related News
thumb

पंचायतों की आय बढ़ाने धमतरी का नवाचार मॉडल

ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और विकास कार्यों के लिए अधिक सक्षम बनाने की दिशा में धमतरी जिले में ‘स्वयं की आय’ बढ़ाने का अभिन...


thumb

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से फीता कटवाकर कलेक्टर ने कराया नवीनीकरण सभा...

जिला कार्यालय धमतरी (कलेक्ट्रेट) के सभाकक्ष के नवीनीकरण (रेनोवेशन ) का कार्य पूर्ण होने के बाद को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने विगत दिवस इसका सादगीपू...


thumb

गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

धमतरी जिले में और कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा तथा जलाशयों में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।


thumb

गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट एसोसिएशन की गोताखोर टीम ने मुरुमसिल्ली ...

धमतरी जिले के मुरुमसिल्ली जलाशय के आश्रित ग्राम गेदारापारा और बागडोंगरी निवासी दो मछुआरों के तेज जलप्रवाह में बह जाने की घटना में आज गंगरेल ब्लू एड...


thumb

लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का प...

देश में लगातार दो वर्षों तक सर्वाधिक रिकवरी का गौरव हासिल करने वाले भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने किसानों को एक और बड़ी सौगात दी है। उप मुख्यमंत्...


thumb

सेवा संकल्प अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन एवं शासकीय प्रावधानों के ...

अम्बिकापुर कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय निर्देशों के पालन के संबंध में निजी विद्यालयों के ...