ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्धविराम की घोषणा की

Posted On:- 2026-05-09




वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने इसे लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक अहम कदम बताया। ट्रंप ने एक बयान में कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में 9, 10 और 11 मई को तीन दिन का युद्धविराम रहेगा।

उन्होंने बताया कि यह युद्धविराम रूस के ‘विक्ट्री डे’ समारोह के दौरान होगा। ट्रंप ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध में यूक्रेन की भी बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा, “रूस में विक्ट्री डे मनाया जाता है, लेकिन यूक्रेन का भी इसमें बड़ा योगदान रहा था, इसलिए यह उनके लिए भी महत्वपूर्ण है।

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच सभी सैन्य कार्रवाई कुछ समय के लिए रोक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान लड़ाई और हमले बंद रहेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों ने कैदियों की अदला-बदली पर भी सहमति जताई है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के 1,000-1,000 कैदियों को रिहा करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस पहल की शुरुआत सीधे तौर पर उन्होंने ही की थी। उन्होंने कहा, यह अनुरोध सीधे मैंने ही किया था। उन्होंने इस समझौते की शर्तों पर सहमत होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की, दोनों की सराहना की।

ट्रंप ने कहा, मैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की द्वारा इस समझौते पर सहमति जताने की बहुत सराहना करता हूं। उन्होंने इस घटनाक्रम को युद्ध में एक बड़ा मोड़ बताया। ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है यह लंबे, खतरनाक और विनाशकारी युद्ध के अंत की शुरुआत साबित होगा।

ट्रंप ने कहा, "इस बड़े संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत जारी है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा संघर्ष है और हम हर गुज़रते दिन के साथ समाधान के और करीब पहुंच रहे हैं।"

अगर यह युद्धविराम पूरी तरह लागू होता है, तो यह युद्ध शुरू होने के बाद लड़ाई में सबसे बड़े विरामों में से एक माना जाएगा। इससे पहले भी कई बार अस्थायी युद्धविराम की कोशिशें हुईं, लेकिन वे ज्यादा समय तक नहीं चल सकीं।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देशों पर बातचीत के जरिए समाधान निकालने का दबाव बढ़ रहा है, जबकि कई इलाकों में लड़ाई अभी भी जारी है। रूस में 9 मई को मनाया जाने वाला ‘विक्ट्री डे’ बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस है। यह दिन दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की याद में मनाया जाता है। वहीं, यूक्रेन भी इस युद्ध की विरासत को याद करता है, हालांकि हाल के वर्षों में उसने सोवियत प्रतीकों से दूरी बनाने की कोशिश की है।



Related News
thumb

पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे तो बातचीत शुरू हो सकती है'...

शिकागो विश्वविद्यालय में एक पाकिस्तानी छात्र के सवाल का जवाब देते हुए गांधी ने कहा, "गुंजाइश तो है, लेकिन एक बड़ी समस्या है- और वह यह है कि पाकिस्त...


thumb

परमाणु प्रसार रोकने पर संवाद बढ़ाएंगे अमेरिका, चीन और रूस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चीनी शहर शेनझेन में हुई बैठक के बाद प...


thumb

ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारो...

चीन के शेनझेन शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात हुई। पह...


thumb

ट्रेड डील में भारत को अमेरिकी बाजार में अन्य प्रतिस्पर्धी देशों के ...

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत को अमेरिका से यह आश्वासन मिला है कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के त...


thumb

गाजा में हमास कमांडर ढेर, बहरीन में अमेरिकी रडार पर ईरान के हमले का...

मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि उसकी सेना ने दक्षिणी गाजा में रातभर चले हवाई हमले में हमास के रफाह ब्रिगेड क...


thumb

पबित्रा मार्गेरिटा ने स्पेन के विदेश मंत्री से मुलाकात की

भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मैड्रिड में इबेरो-अमेरिकन सम्मेलन के 30वें शिखर सम्मेलन के दौरान स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल ...