रायपुर (वीएनएस)। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दो जिलों में एक साथ छापेमार कार्रवाई कर दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रायगढ़ में एक तहसील लिपिक और कोरबा में सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी को कुल एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले की छाल तहसील में पदस्थ लिपिक तुलाराम पटेल ने एक किसान से बी-1 दस्तावेज में त्रुटि सुधार कराने के बदले 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान भानुप्रताप पटेल ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छाल तहसील कार्यालय में दबिश दी और आरोपी लिपिक को 60 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी कार्रवाई कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान क्षेत्र में की गई। यहां सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी प्रदीप मिश्रा ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक से सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) पासबुक में कटौती की प्रविष्टि दर्ज करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिक्षक की शिकायत पर एसीबी ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत मिलने पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ...
हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करन...
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे...
नवरात्र पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवक...
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिका...
पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा राजनांदगांव विक...