बलरामपुर (वीएनएस) । बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में उपसरपंच व भाजपा नेता मंशाराम साहू द्वारा माला पहनाने के बाद खैरबार समाज ने उनके पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। उनका कहना है कि करीब एक वर्ष से उन्हें और उनके पति देवेंद्र खैरबार को समाज के किसी भी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जा रहा है, जिससे परिवार मानसिक तनाव में है।
महिला सरपंच ने भाजपा नेता मंशाराम साहू पर पंचायत के विकास कार्यों में बाधा डालने, फाइलें रोकने और काम शुरू कराने के नाम पर पैसों की मांग करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है, जिससे पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मामले की शिकायत रघुनाथनगर थाने के साथ एसपी और सरगुजा आईजी को भी भेजी गई है।
थाना प्रभारी धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है और जांच जारी है। वहीं वाड्रफनगर एसडीएम नीरनिधि नन्देहा ने कहा कि सामाजिक बहिष्कार उचित नहीं है। पुलिस और प्रशासन समाज के लोगों से चर्चा कर मामले का समाधान कराने का प्रयास करेगा।
श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...
नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...