खैरागढ़-छुईखदान-गंडई(वीएनएस)। जिले के ग्राम टेकापारकला की सुनीता वर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' से जुड़कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की है। कभी खेती और मजदूरी से परिवार का गुजारा करने वाली सुनीता आज सफल महिला उद्यमी बनकर सालाना करीब चार लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
वर्ष 2017 में पद्म मां गायत्री स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने 5 हजार रुपये के पहले ऋण से सिलाई मशीन खरीदी और बैग बनाने का काम शुरू किया। बाद में 5 लाख रुपये के ऋण से कृषि भूमि और ट्रैक्टर तथा 3 लाख रुपये से ट्रॉली खरीदकर खेती का विस्तार किया।
आज सुनीता हल्दी, धनिया और मिर्च जैसी मसाला फसलों की खेती कर मसाला पाउडर, अचार, बड़ी और पापड़ तैयार करती हैं। उनके उत्पाद सी-मार्ट, सरस मेला और अन्य बाजारों में बिकते हैं। इसके अलावा वे सात एकड़ भूमि पर खेती, ई-रिक्शा संचालन, सब्जी नर्सरी और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन भी कर रही हैं।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।