कामधेनु माता 'सौम्या' का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा

Posted On:- 2026-07-10




खैरागढ़ (वीएनएस)। विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या" का मंगलवार तड़के 2:27 बजे लगभग 23 वर्ष की आयु में खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में संथारापूर्वक देवलोक गमन हो गया। उनके निधन से गौसेवा और जीवदया से जुड़े श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, अंतिम समय में कामधेनु माता सौम्या प्रभु वाणी, णमोकार मंत्र एवं भक्तामर स्तोत्र का श्रवण करते हुए शांत भाव से देह त्याग कर गईं। उनका जीवन गौसेवा, करुणा, अहिंसा और जीवदया के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता रहा।

मनोहर गौशाला परिवार के अनुसार, अपने जीवनकाल में पूज्य सौम्या माता ने लगभग 142 जैन साधु-साध्वी भगवंतों तथा अनेक आचार्यों से मांगलिक एवं णमोकार मंत्र का श्रवण किया। उन्हें सैकड़ों वैदिक संतों का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। प्रदेश के तीन राज्यपालों सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने भी उनके दर्शन किए थे। पिछले आठ वर्षों में 30 हजार से अधिक श्रद्धालु उनके दर्शन कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं के लिए आज मनोहर गौशाला, खैरागढ़ में अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है। वहीं, दोपहर 12:36 बजे मनोहर गौशाला परिसर से उनकी समाधि यात्रा निकलेगी, जो जीरावला मनोहर जीवदया धाम पहुंचेगी। यहां विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक पूज्य कामधेनु माता सौम्या की समाधि संपन्न की जाएगी।

मनोहर गौशाला परिवार एवं समस्त जीवदया प्रेमियों ने श्रद्धालुओं से अंतिम दर्शन एवं समाधि यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।