बलरामपुर (वीएनएस)। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम बड़कीमहरी में रविवार को जंगल से भटककर बस्ती में पहुंचे एक हिरण की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हिरण ने वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर हिरण जंगल से निकलकर बड़कीमहरी गांव में पहुंच गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
हिरण की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर उसे बचाने का प्रयास किया। स्थानीय युवक राजू ठाकुर ने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हिरण की मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग ने मृत हिरण को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण के शव का परीक्षण कराने के बाद नियमानुसार अंतिम प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में भटककर आने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए ऐसे मामलों में त्वरित बचाव व्यवस्था की मांग की है।
श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...
नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...