बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता शनिवार शाम खेत की जुताई का भुगतान करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर खेत की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।
शिकायत मिलने के बाद रघुनाथनगर थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विवेचना पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...
नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...