सौम्या कामधेनु माता की समाधि स्थल पर बनेगा 'कामधेनु मंदिर धाम'

Posted On:- 2026-07-14




गौसेवा और जीवदया का बनेगा नया केंद्र

खैरागढ़ (वीएनएस)। कामधेनु माता "सौम्या" की समाधि स्थल पर "कामधेनु मंदिर धाम" का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा मनोहर गौशाला के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने की। उन्होंने बताया कि यह धाम केवल एक मंदिर नहीं होगा, बल्कि सौम्या माता की करुणा, वात्सल्य, गौभक्ति और जीवदया की प्रेरणा को संजोने वाला आस्था का केंद्र बनेगा।

डॉ. जैन ने कहा कि देशभर से साधु-साध्वी भगवंतों, गौभक्तों, जीवदया प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने सौम्या कामधेनु माता के देवलोक गमन पर जो श्रद्धांजलि और संवेदनाएं भेजीं, उनसे यह अनुभव हुआ कि सौम्या केवल मनोहर गौशाला की नहीं, बल्कि पूरे गौभक्त समाज की आस्था का केंद्र थीं। उन्होंने कहा कि इसी भावना को साकार करने के लिए समाधि स्थल को "कामधेनु मंदिर धाम" के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर धाम ऐसा स्थान होगा, जहां श्रद्धालु सौम्या माता को नमन कर सकेंगे, उनकी स्मृतियों से जुड़ सकेंगे और गौसेवा व जीवदया के कार्यों के लिए प्रेरणा प्राप्त करेंगे। उनके अनुसार, श्रद्धालुओं से मिले स्नेह और सहयोग ने गौशाला परिवार को सेवा कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संबल दिया है।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।