मुंगेली (वीएनएस)। बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। खेत-खलिहानों, झाड़ियों, नमी वाले स्थानों और घरों के आसपास सांप निकलने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और सर्पदंश की स्थिति में बिना समय गंवाए पीड़ित को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाने की अपील की है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्पदंश होने पर घबराने के बजाय पीड़ित को शांत रखें और उसे अनावश्यक चलने-फिरने न दें। जिस अंग पर सांप ने काटा है उसे स्थिर रखें तथा जल्द से जल्द चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएं। झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या घरेलू उपचार के भरोसे समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है।
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सर्पदंश वाले स्थान को काटने, चूसने, जलाने या चीरा लगाने का प्रयास न करें। रस्सी या कपड़े से प्रभावित अंग को अत्यधिक कसकर न बांधें और पीड़ित को शराब या अन्य नशीले पदार्थ न दें। साथ ही सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश भी न करें। यदि संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की पहचान संबंधी जानकारी चिकित्सक को दें।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करने, खेतों और झाड़ियों में काम करते समय जूते एवं सुरक्षित कपड़े पहनने, घर के आसपास घास और कचरा साफ रखने तथा जमीन पर सोने से बचने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि सर्पदंश की स्थिति में अंधविश्वास से दूर रहकर समय पर अस्पताल पहुंचाने से मरीज की जान बचाई जा सकती है।
बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर कहा कि यह दीक्षांत सम...
आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई सहित अन्...
संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की काउ...
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, ...