मोहन कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Posted On:- 2026-07-19




भोपाल (वीएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को मंजूरी दे दी गई। रिटायर्ड न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई समिति द्वारा तैयार ड्राफ्ट को स्वीकृति देते हुए सरकार ने इसे सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना के अनुरूप सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित करने का प्रयास है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस पहल का समर्थन करने की अपील भी की।

UCC के प्रमुख प्रावधान
बहुविवाह पर पूरी तरह रोक, एक समय में केवल एक ही वैध विवाह मान्य होगा।
हर विवाह और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
मौखिक तलाक और पंचायत के फैसलों से तलाक अमान्य होंगे।
निकाह हलाला जैसी प्रथाओं को बढ़ावा देना दंडनीय अपराध माना जाएगा।
बेटे-बेटियों को संपत्ति में समान अधिकार मिलेंगे।
'अवैध संतान' शब्द समाप्त, सभी बच्चों को समान कानूनी अधिकार।
लिव-इन रिलेशनशिप का एक महीने के भीतर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
नियमों के उल्लंघन पर 3 से 6 महीने तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

अनुसूचित जनजातियों को रखा गया बाहर
सरकार ने स्पष्ट किया कि संविधान के तहत संरक्षित अनुसूचित जनजातियों और पारंपरिक समुदायों पर यह कानून लागू नहीं होगा। साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पद्धतियों और रीति-रिवाजों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।

जनता से मिले 9.58 लाख से अधिक सुझाव
सरकार के अनुसार, यूसीसी पर सुझाव लेने के लिए बनाए गए पोर्टल पर 9.58 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए, जबकि विभिन्न बैठकों के माध्यम से भी 1,100 से अधिक सुझाव मिले। सरकार का दावा है कि 93.54 प्रतिशत लोगों ने यूसीसी का समर्थन किया।

कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले
बैठक में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक-2026, निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2026, चिकित्सा शिक्षा में दो स्वास्थ्य विश्वविद्यालयों की स्थापना, राजमार्ग कानून में संशोधन, श्रम कानूनों में सुधार और पुराने अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।



Related News
thumb

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों...

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फ...


thumb

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।


thumb

विपक्ष की "सत्ता परिवर्तन" की मांग से उसका असली एजेंडा उजागरःनितिन ...

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।


thumb

सुप्रीम कोर्ट ने निखिल वागले,संजय राउत को भेजा अवमानना नोटिस, CJI प...

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत पर की गई टिप्पणियों के मामले में पत्रकार निखिल वागले और सांसद संजय राउत को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है।


thumb

परिसीमन प्रस्तावों पर पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का पत्र, स...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौथा पत्र लिखकर परिसीमन प्रस्तावों पर संसद में विधेयक पेश करने से पहले सर्वदलीय...


thumb

चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में शुरू किया एसएसआर दलों को मिलेगी वोटर ल...

विपक्ष के भारी विरोध के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मतदाताओं के लिए स्पेशल समरी रिवीजन शुरू करन...