बलरामपुर में हेडमास्टर की गला रेतकर हत्या, जमीनी विवाद की आशंका

Posted On:- 2026-07-20




बलरामपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक हेडमास्टर की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। स्कूल जा रहे प्रधान पाठक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना त्रिकुंड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जयकरन जगते के रूप में हुई है। वे ग्राम धमनी-कुमीहा स्थित विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Related News
thumb

उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति

श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय व...

उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्...

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...