बर्तन दुकान से 13 गैस सिलेंडर जब्त, CM हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई

Posted On:- 2026-07-29




जशपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 पर मिली शिकायत के बाद जशपुर जिले में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लोदाम की एक बर्तन दुकान से 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया।

डेढ़ साल से अवैध भंडारण की शिकायत
खाद्य विभाग को सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत मिली थी कि लोदाम के मुख्य मार्ग स्थित एक बर्तन दुकान में बिना लाइसेंस के पिछले करीब डेढ़ वर्ष से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। शिकायत में सार्वजनिक स्थान पर गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण से दुर्घटना की आशंका भी जताई गई थी।

जांच में मिले 13 सिलेंडर
शिकायत के आधार पर 28 जुलाई 2026 को सहायक खाद्य अधिकारी और खाद्य निरीक्षक ने संयुक्त जांच की। जांच के दौरान दुकान संचालक मुकेश कुमार साहू और उनकी पत्नी रूपा साहू मौके पर मौजूद मिले।

निरीक्षण में दुकान और आवास से इंडेन के 9 भरे और 1 खाली, जबकि बीपीसीएल के 3 खाली सिलेंडर सहित कुल 13 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए।

केवल तीन गैस कनेक्शन के दस्तावेज मिले
जांच के दौरान संचालकों ने केवल तीन वैध घरेलू गैस कनेक्शन के दस्तावेज प्रस्तुत किए। इनमें एक उज्ज्वला योजना के तहत उनकी माता के नाम और दो सामान्य घरेलू गैस कनेक्शन मुकेश कुमार साहू व उनकी पत्नी के नाम पर पाए गए।

घरेलू उपयोग से अधिक मात्रा में रखे गए सिलेंडरों के संबंध में कोई वैध अनुमति या दस्तावेज नहीं मिलने पर खाद्य विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर सुरक्षा के मद्देनजर लोदाम स्थित अधिकृत गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

लोगों से की अपील
खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, परिवहन या बिक्री होती दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तत्काल सीएम हेल्पलाइन 1076 या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Related News
thumb

वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक म...

किसी के लिए यह वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद था। किसी के लिए पुरानी रंजिश। किसी के लिए चोरी हुई मोटरसाइकिल का मामला और किसी के लिए बैंक, बिजल...


thumb

चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर रीढ़ की बीमारी से जूझ रहे दुर्गा और म...

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के दो बच्चों को गंभीर बीमारी से उबरकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर बढऩे ...


thumb

मॉय भारत पोर्टल पर युवाओं से पंजीयन करने की अपील

भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्व...


thumb

विशेष अभियान के तहत अब तक एक लाख से अधिक किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन

आगामी धान खरीदी के मद्देनजर जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य को गति दी जा रही है। किसानों की भूमि से संबंधित बकेट का एग्रीस्टैक पंजीयन धान खरीदी से...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लि...


thumb

सुरक्षा को प्राथमिकता देेते हुए जर्जर पानी टंकी को हटाया गया

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में पुरानी आरसीसी उच्च स्तरीय अत्यंत जर्जर पानी टंकी को आज सुरक्षित एवं ...