रायपुर के ऑक्टोपस बार के पास भीषण आग, 4 दुकानें राख

Posted On:- 2026-07-29




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की लपटों ने बार, हार्डवेयर दुकान और आसपास के प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई आग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले एक हार्डवेयर दुकान में लगी, जिसके बाद तेजी से फैलकर ऑक्टोपस बार समेत आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से सामने खड़ी कई गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं।

बारिश के बावजूद नहीं थमी आग
घटना देर रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई, जब शहर में तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद आग इतनी विकराल थी कि दमकल कर्मियों को उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार पानी की बौछारों के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि सुबह तक मौके से धुआं उठता रहा।

होटल में ठहरे लोगों ने बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। आग से प्रभावित दुकानदार बॉबी तोलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पूरा परिसर आग की चपेट में आ चुका था। वहीं, होटल में ठहरे लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं
तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग हार्डवेयर दुकान से शुरू होने की जानकारी मिली है, लेकिन आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

नुकसान का आकलन जारी

रायपुर जिला प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है।



Related News
thumb

वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक म...

किसी के लिए यह वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद था। किसी के लिए पुरानी रंजिश। किसी के लिए चोरी हुई मोटरसाइकिल का मामला और किसी के लिए बैंक, बिजल...


thumb

चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर रीढ़ की बीमारी से जूझ रहे दुर्गा और म...

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के दो बच्चों को गंभीर बीमारी से उबरकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर बढऩे ...


thumb

मॉय भारत पोर्टल पर युवाओं से पंजीयन करने की अपील

भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्व...


thumb

विशेष अभियान के तहत अब तक एक लाख से अधिक किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन

आगामी धान खरीदी के मद्देनजर जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य को गति दी जा रही है। किसानों की भूमि से संबंधित बकेट का एग्रीस्टैक पंजीयन धान खरीदी से...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लि...


thumb

सुरक्षा को प्राथमिकता देेते हुए जर्जर पानी टंकी को हटाया गया

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में पुरानी आरसीसी उच्च स्तरीय अत्यंत जर्जर पानी टंकी को आज सुरक्षित एवं ...