प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश की तृतीय काउंसलिंग 9 सितंबर तक

Posted On:- 2026-09-04




बलौदाबाजार (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 वीं में प्रवेश की तृतीय काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक संबंधित विद्यालयों में होगी। इसी तरह बीजापुर जिले के प्रयास बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए काउंसलिंग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जनता कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पास, रायपुर में होगी। सीटें रिक्त रहने पर प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों की काउंसलिंग 10 से 15 सितंबर तक की जाएगी। शासकीय अवकाश के कारण 4, 6 और 12 से 15 सितंबर तक काउंसलिंग नहीं होगी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक़ विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में 60 प्रतिशत अंकों की अंकसूची, जाति, निवास, विशेष पिछड़ी जनजाति, नक्सल पीड़ित प्रमाण-पत्र तथा लागू होने पर अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। चयनित विद्यार्थियों को दो दिन के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र और जिला चिकित्सा अधिकारी का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है। इसके अंतर्गत नक्सल प्रभावित और अनुसूचित क्षेत्रों के बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा, भोजन और आवास की सुविधा दी जाती है। इस योजना के तहत प्रदेश में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जाते हैं, जिनमें कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। चयनित विद्यार्थियों की सूची  एवं विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट () का अवलोकन किया जा सकता है।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।