नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को

Posted On:- 2026-09-11




सुलह-समझौते से होगा प्रकरणों का त्वरित निराकरण

मुंगेली (वीएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के तत्वावधान में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने के लिए सरल एवं प्रभावी अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। लोक अदालत के माध्यम से ऐसे प्रकरणों में पक्षकारों के बीच संवाद एवं सहमति के आधार पर समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों एवं पक्षकारों से नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान की दिशा में आगे आने समझाइश दी गई है।



Related News
thumb

ट्राइसाइकिल मिलने से हीरे सिंह निषाद के लिए आवागमन हुआ आसान, दिव्या...

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांकेर के ...


thumb

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित, ट्राइसाइकिल व व्हीलचेय...

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर के संयुक्त सहयोग से आज जिला मुख्यालय कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर मे...


thumb

मतदाता पंजीयन अभियान को मिली गति, अंदरूनी गांवों तक पहुंच रहा निर्व...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से विशेष मतदाता पंजीयन अभियान प्रभावी ...


thumb

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिल में बड़ी बचत, सोलर पैनल से अत...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के नागरिक सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च में बचत कर रहे हैं। नगर पालिका सुकमा के वार्ड क्रमांक 15 कुम्हारर...


thumb

“साहब, पहले धुंधला दिखता था, अब साफ नजर आता है“-कलेक्टर ने जाना वना...

धुर नक्सल प्रभावित और दूरस्थ वनांचल के रूप में पहचाने जाने वाले सुकमा जिले में अब स्वास्थ्य सेवाओं का एक मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आ रहा है। ...


thumb

10 कुष्ठ प्रभावित मरीजों को एमसीआर चप्पल और सेल्फ केयर किट वितरित, ...

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड विश्रामपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्षमता एवं विकृति सुधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुष्ठ ...