’कृषि विज्ञान केन्द्र पहुँचीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं, वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से हुईं रूबरू

Posted On:- 2026-09-19




नारायणपुर (वीएनएस)। कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बंगलापारा नारायणपुर की छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र नारायणपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। 

इस दौरान छात्राओं ने केन्द्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को करीब से समझा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों ने छात्राओं को उन्नत कृषि तकनीक, फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, जैव उर्वरक तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी। इसके अलावा कड़कनाथ एवं बटेर पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, खरपतवार नियंत्रण सहित कृषि से जुड़ी विभिन्न नवीन तकनीकों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र में धान, कोचई, जिमीकंद सहित विभिन्न फसलों एवं कृषि प्रदर्शनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वैज्ञानिकों से कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं से जुड़े सवाल पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। वैज्ञानिकों ने बताया कि आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक प्रबंधन को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस अवसर पर छात्राओं को कृषि एवं कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी भी दी गई। छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को नजदीक से समझा।

विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त होता है। इससे विद्यार्थियों में कृषि, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता विकसित होती है और वे कृषि क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. दिब्येंदु दास ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई तकनीकों को सीखने और कृषि क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. हरेन्द्र टोंडे, इंद्रकुमार एवं राकेश साहू तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा, नारायणपुर से चंद्रकला एवं साधना कचलाम उपस्थित रहीं। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा, जिसके माध्यम से उन्हें कृषि की आधुनिक तकनीकों और कृषि क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।



Related News
thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...


thumb

जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन म...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुश...