कोसमी गांव में डबरी निर्माण से किसान की बदली किस्मत, खेती को मिली नई उम्मीद

Posted On:- 2026-09-26




जगदलपुर (वीएनएस)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण अंचलों में आजीविका संवर्धन और जल संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रभावी भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमी में मनरेगा के तहत निर्मित एक डबरी स्थानीय किसान के जीवन में नई खुशहाली लेकर आई है।  

ग्राम कोसमी निवासी किसान अनुज पिता रामसिंह के परिवार का जीवन पूरी तरह खेती-किसानी पर ही निर्भर रहा है। पहले उनके खेत में वर्षा जल को सहेजने का कोई साधन उपलब्ध नहीं था। इस कारण बरसात का पानी बहकर व्यर्थ चला जाता था और मानसून बीतते ही खेतों में नमी की भारी कमी होने लगती थी। सिंचाई का कोई स्थायी प्रबंध न होने से उन्हें फसल उत्पादन के लिए केवल मौसमी बारिश पर ही आश्रित रहना पड़ता था, जिससे अक्सर फसलों को नुकसान उठाना पड़ता था।

किसान की इस समस्या को दूर करने के लिए मनरेगा योजना के अंतर्गत लगभग दो लाख 98 हजार रूपए की लागत से 25×25 मीटर आकार की डबरी निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। 05 जनवरी 2025 को शुरू हुआ यह निर्माण कार्य 19 अप्रैल 2025 को सफलता से पूरा कर लिया गया, जिसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को 750 से अधिक मानव दिवस का सीधा रोजगार भी मिला।  

डबरी के निर्माण के साथ ही वर्षा का पानी सीधे किसान के खेत के पास ही संचित होने लगा है। इस स्थायी जल संरचना ने न केवल खेत की मिट्टी में नमी के स्तर को बनाए रखा है, बल्कि जरूरत के समय फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी भी सुलभ कराया है। कृषि कार्यों के अलावा अब मवेशियों के लिए भी पानी की व्यवस्था आसान हो गई है।  

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लाभार्थी किसान अनुज ने बताया कि डबरी बन जाने से अब बरसात का पानी सीधे उनके खेत के समीप रुकता है, जिससे खेती के लिए पानी की बेहतर व्यवस्था हो सकी है और उन्हें आगामी फसलों के लिए नई उम्मीद व हौसला मिला है। उन्होने बताया कि अब रबी सीजन में डबरी से सिंचाई कर साग-सब्जी की खेती करेंगे और अपनी अतिरिक्त आय में बढोतरी कर सकेंगे।  

कोसमी में हुआ यह प्रयास मात्र एक डबरी का निर्माण न होकर जल संरक्षण के जरिए कृषि में स्थायित्व लाने और ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ है।



Related News
thumb

बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...


thumb

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय क...

बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।