सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वीएनएस)। जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षित पशु, सुरक्षित परिवार, स्वस्थ समाज’ के संदेश के साथ विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर सोमवार को पशु चिकित्सालय सारंगढ़ में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण एवं नसबंदी शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसमें कुत्ते, बिल्ली सहित पालतू पशुओं का निःशुल्क रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही नर-मादा कुत्तों, बिल्लियों और आवारा पशुओं के लिए नसबंदी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
पशुधन विकास विभाग ने नागरिकों से अपने पालतू पशुओं को शिविर में लाकर निःशुल्क टीकाकरण एवं नसबंदी सुविधा का लाभ लेने तथा आवारा कुत्तों के संबंध में संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की है। कुत्ते के काटने की स्थिति में घाव को तत्काल साबुन और बहते पानी से धोकर बिना विलंब नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने की सलाह दी गई है।
शहर में आवारा कुत्तों द्वारा काटने की बढ़ती घटनाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए इस शिविर के माध्यम से रेबीज की रोकथाम, आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। संबंधित विभागों के समन्वय से आवारा कुत्तों की पहचान, आवश्यक उपचार, टीकाकरण एवं नसबंदी की कार्यवाही की जाएगी, ताकि कुत्तों के काटने की घटनाओं में कमी लाई जा सके और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार रेबीज एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव के लिए पशुओं का समय पर टीकाकरण जरूरी है। वहीं, नसबंदी से आवारा पशुओं की अनियंत्रित संख्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...
ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...
बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...
दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...