राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम से पशुओं का नस्ल सुधार

Posted On:- 2026-09-28




योहिनापाली के नीलाम्बर की बदली जिंदगी, 10 से बढ़कर 65 लीटर हुआ दूध उत्पादन

बढ़ी आमदनी ने परिवार को बनाया आर्थिक रूप से मजबूत

सारंगढ़ (वीएनएस)। ग्राम योहिनापाली, तहसील सारंगढ़ निवासी  नीलाम्बर पटेल के लिए पशुपालन अब केवल रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का जरिया नहीं रहा, बल्कि परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन गया है। कुछ वर्ष पहले उनके पास छह देशी नस्ल की गायें थीं, जिनसे प्रतिदिन 10 से 15 लीटर दूध ही मिल पाता था। कम उत्पादन के कारण आमदनी भी सीमित थी। राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का लाभ लेने और पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन से उनके पशुधन में नस्ल सुधार हुआ और देखते ही देखते दूध उत्पादन में कई गुना वृद्धि हो गई।

नीलाम्बर ने अपनी गायों में कृत्रिम गर्भाधान कराया। इसके परिणामस्वरूप उनके पशुधन में उन्नत नस्ल के पशु शामिल हुए। वर्तमान में उनके पास 2 एच.एफ. क्रॉसब्रीड और 4 जर्सी क्रॉसब्रीड दुग्धारू गायें हैं। कृत्रिम गर्भाधान से प्राप्त जर्सी क्रॉसब्रीड बछिया भी उनके पशुधन का हिस्सा है, जिसे वे आने वाले समय में अपने डेयरी व्यवसाय के विस्तार की उम्मीद के रूप में देखते हैं।

उन्नत नस्ल की गायों से अब प्रतिदिन लगभग 60 से 65 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। नीलाम्बर दूध को स्थानीय निजी होटलों और ग्राहकों को लगभग 50 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचते हैं। इससे प्रतिदिन करीब 2,400 से 2,600 रुपए की आमदनी होती है। मासिक आय लगभग 72 हजार से 78 हजार रुपए तथा वार्षिक आय करीब 8.76 लाख से 9.36 लाख रुपए तक पहुंच गई है। इस बढ़ी हुई आय ने परिवार की आर्थिक स्थिति को पहले की तुलना में काफी मजबूत किया है।

नीलाम्बर बताते हैं कि पहले सीमित आमदनी में परिवार की जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। अब दूध की नियमित बिक्री से घर में आय का स्थायी जरिया बना है। बच्चों की शिक्षा, खेती में निवेश और परिवार की दूसरी आवश्यकताओं के लिए खर्च करना आसान हुआ है। मेहनत का प्रतिफल अब सीधे परिवार के जीवन में दिखाई देता है।

पशुपालन विभाग की सेवाओं से भी इस बदलाव को निरंतर सहारा मिल रहा है। पशुओं को समय-समय पर टीकाकरण, कृमिनाशन, जूं-नाशन, पशु चिकित्सा उपचार, रोग नियंत्रण और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। इससे पशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल हो रही है और दुग्ध उत्पादन को बनाए रखने में मदद मिल रही है।

नीलाम्बर ने पशुपालन को खेती से भी जोड़ा है। पशुओं से प्राप्त गोबर से जैविक खाद तैयार कर खेतों में उपयोग किया जा रहा है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर होने वाला खर्च कम हुआ है और भूमि की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिल रही है। इस तरह एक ही पशुधन से दूध के साथ खेती के लिए उपयोगी जैविक खाद भी मिल रही है।

 नीलाम्बर पटेल कहते हैं कि राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम ने उनके पशुपालन को नई दिशा दी है। उन्नत नस्ल के पशुओं से बढ़ा दूध उत्पादन उनकी आय में वृद्धि का कारण बना और इसी के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी बदलती चली गई। योहिनापाली के नीलाम्बर की यह कहानी बताती है कि सही तकनीक, विभागीय मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत के साथ पशुपालन ग्रामीण परिवारों के लिए स्थायी आमदनी और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन सकता है।



Related News
thumb

किराए की छत से अपने आशियाने तक, 40 वर्षों के संघर्ष को मिला सुकून

दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...


thumb

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग

ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...


thumb

'सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...


thumb

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रकाशित होग...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...


thumb

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलास...

बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...


thumb

भ्रामक विज्ञापनों से बचें कोचिंग संस्थान, सीसीपीए के दिशा-निर्देशों...

दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...