मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : गांव-गांव तक पहुंची बस सुविधा, ग्रामीणों के जीवन में आया बदलाव

Posted On:- 2026-10-05




जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन का बेहतर और सुलभ साधन बनकर सामने आई है। गांवों तक बस सेवा पहुंचने से विद्यार्थियों, मजदूरों, किसानों और आम ग्रामीणों को अब कम किराए में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत संचालित बस में यात्रा कर रहे जशपुर विकासखंड के ग्राम बरटोली भगलपुर निवासी अमित प्रजापति ने बताया कि बस सेवा जशपुर से गजमा तक संचालित हो रही है। यह बस जशपुर से मनोरा, लुखी, मधवा, बेंजोरा और हाड़ीकोना होते हुए गजमा पहुंचती है।

उन्होंने बताया कि पहले गांव से आने-जाने के लिए मुख्य रूप से ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता था। ऑटो का किराया अधिक होने के साथ ही समय पर साधन उपलब्ध नहीं हो पाता था। इससे विद्यार्थियों, मजदूरों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू होने के बाद अब गांव तक सीधी बस सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे ग्रामीणों को कम किराए में समय पर और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल रही है। बस सेवा के कारण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के लिए आवागमन आसान हुआ है, वहीं मजदूरों और ग्रामीणों के लिए रोजगार एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए शहर और विकासखंड मुख्यालय तक पहुंचना भी सुगम हो गया है।

अमित प्रजापति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने ग्रामीणों के सफर को आसान बना दिया है। गांव तक बस पहुंचने से समय और किराए की बचत हो रही है तथा शिक्षा, रोजगार और जरूरी सेवाओं से जुड़ने के अवसर भी बढ़े हैं।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...