महासमुंद (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय महासमुंद के संजय नगर 02 स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में आज आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, वृद्धजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि में पार्वती साहू, मीना वर्मा, सुपरवाइजर शीला प्रधान, कुंती यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं रूपा भारती, अंजू चंद्रकार, हीना, सावित्री, भारती, ललिता, कुमारी, सुकवारों एवं चंद्रकला तथा महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बच्चों, माताओं एवं हितग्राहियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को बड़ा, पुड़ी एवं खीर का वितरण किया गया।
नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का केंद्र होने के साथ ही यह माताओं, बच्चों और ग्रामीण परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का भी माध्यम है। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों से ग्रामीणों का जुड़ाव और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव में बच्चों और माताओं की देखभाल के साथ शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में विशेष भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्यों का सम्मान करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब महिलाएं जागरूक होकर इनसे जुड़ें।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों ने आंगन मिलन सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ता है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सहज रूप से मिलती है।
दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...
ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...
बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...
दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...