महासमुंद (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिले में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के साथ-साथ ऐसे युवा एवं पहली बार पात्र बने मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह कार्य बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने आज ईआरओ एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। समस्त पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना पंजीकरण विधिवत सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करने के लिए संबंधित बीएलओ एवं ECINET मोबाइल एप्प या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म 6 में ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता है।
कलेक्टर ने इस दौरान जागरूकता अभियान के लिए स्वीप की गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उप जिला निवार्चन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी अक्षा गुप्ता, स्वीप के नोडल रेखराज शर्मा एवं निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...
ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...
बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...
दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...