सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल भारत मंडला रंगोली प्रदर्शनी का समापन

Posted On:- 2026-10-08




कलेक्टर ने किया वालंटियर को सम्मानित

महासमुंद (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में जिला स्तरीय रंगोली प्रदर्शनी का भव्य समापन एवं अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

रंगोली प्रदर्शनी के अंत में उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने की। इस अवसर पर रंगोली प्रदर्शनी की जिला नोडल अधिकारी डॉ. रीता पाण्डे, सहायक नोडल अधिकारी मनीराम धीवर, कार्यक्रम प्रभारी डॉ  मालती तिवारी जिला संगठक, रेखराम शर्मा एवं विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती वर्मा, डॉ स्वेतलाना नागल, राजेश्वरी सोनी, आशुतोष पुरी गोस्वामी, गायत्री चंद्राकर, निर्मल बंजारे, कांति साहू, हेमेन्द्र साहू पस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं को कलेक्टर द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिले में 76×76 फीट की विशाल रंगोली राष्ट्र - भारत मंडला का निर्माण किया गया था, जिसका थीम ‘‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’’ रहा। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंडों में 17×17 फीट की रंगोली का निर्माण कर आम नागरिकों के अवलोकन हेतु रखा गया है। रंगोली प्रदर्शनी को सफल बनाने में विभिन्न महाविद्यालयों के 35 टीम प्रभारी व 160 से अधिक छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान भव्य सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित का समापन भी इसी स्थल पर किया गया। अवलोकन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिले के समस्त शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद के विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई, वहीं शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उत्कृष्टता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का संचालन अजय कुमार राजा वा आभार प्रदर्शन डॉ मालती तिवारी द्वारा किया गया।



Related News
thumb

किराए की छत से अपने आशियाने तक, 40 वर्षों के संघर्ष को मिला सुकून

दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...


thumb

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग

ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...


thumb

'सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...


thumb

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रकाशित होग...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...


thumb

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलास...

बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...


thumb

भ्रामक विज्ञापनों से बचें कोचिंग संस्थान, सीसीपीए के दिशा-निर्देशों...

दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...