20 एकड़ में ढैंचा को हरी खाद के रूप में अपनाकर, कृषक प्रफुल्ल ने दिया मृदा स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश

Posted On:- 2026-10-08




सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

महासमुंद (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बिछिया पोटापारा में किसानों को शासन की कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्नत एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा कृषकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया गया।

इसी क्रम में कृषक प्रफुल्ल साहू को कृषि क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण  के लिए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कृषक साहू ने चालू खरीफ वर्ष में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन को बढ़ावा देने अपनी 20 एकड़ कृषि भूमि में हरी खाद के रूप में ढैंचा का उपयोग किया गया। कृषक द्वारा अपनाई गई इस पद्धति से खेत में जैविक पदार्थ की मात्रा बढ़ाने, मृदा की उर्वरता बनाए रखने तथा मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में सकारात्मक कार्य हुई है। हरी खाद के रूप में ढैंचा का उपयोग किसानों को मृदा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कृषक प्रफुल्ल साहू की पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही अन्य किसानों से भी शासन द्वारा संचालित कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा उन्नत, टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की गई।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कृषि हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराने, पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने तथा सफल कृषकों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों को अन्य किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।



Related News
thumb

किराए की छत से अपने आशियाने तक, 40 वर्षों के संघर्ष को मिला सुकून

दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...


thumb

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग

ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...


thumb

'सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...


thumb

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रकाशित होग...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...


thumb

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलास...

बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...


thumb

भ्रामक विज्ञापनों से बचें कोचिंग संस्थान, सीसीपीए के दिशा-निर्देशों...

दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...