सरदार पटेल मैदान में सजी आकर्षक ‘वृहद सूर्य नमस्कार रंगोली, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Posted On:- 2026-10-08




बालोद (वीएनएस)। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बालोद में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में कला और स्वास्थ्य चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां विशाल एवं मनमोहक ‘वृहद सूर्य नमस्कार रंगोली’ बनाई गई।

रंगों के माध्यम से साकार हुआ सूर्य नमस्कार और योग का महत्व

मैदान के विशाल भू-भाग पर निर्मित इस गोलाकार रंगोली के केंद्र में भगवान सूर्यदेव का तेजस्वी एवं आकर्षक मुखौटा उकेरा गया। इसके चारों ओर सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों-प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वसंचालासन, दण्डासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि की मुद्राओं को अत्यंत सजीव और कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय सनातन संस्कृति और योग परंपरा में सूर्य नमस्कार समग्र स्वास्थ्य, ऊर्जा और एकाग्रता का सर्वोत्तम स्रोत है।

रंगों के सटीक संयोजन से तैयार की गई यह रंगोली पूरे मैदान में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस उत्कृष्ट रचनात्मक प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

कला और सेवा से राष्ट्र-निर्माण का संकल्प

उल्लेखनीय है कि ’सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि का मूल उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को रचनात्मक माध्यमों से जोड़ते हुए राष्ट्र-सेवा, सुशासन और स्वस्थ दिनचर्या के प्रति जागरूक करना है। इस रंगोली ने जन-जन को योग को दैनिक जीवन में अपनाने और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।