जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयशा खान को मिला सम्मान, गौरव और उत्साह से खिल उठा चेहरा

Posted On:- 2026-10-08




‘आंगन मिलन सेवा’ और राष्ट्रीय पोषण माह के समन्वय से वार्ड क्रमांक 16 में सुपोषण को मिला नया संबल

बालोद (वीएनएस)।  राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘आंगन मिलन सेवा’ जमीनी स्तर पर सेवा दे रहीं कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसामान्य में सुपोषण के प्रति चेतना जगाने का सशक्त जरिया बन रही है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को मंच पर सराहने से मैदानी अमले में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता आयशा खान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।  

सुपोषण की अलख जगाने में जुटीं कार्यकर्ता, केंद्र में उमड़े हितग्राही

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयशा खान ने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत केंद्र में पोषक वातावरण का निर्माण किया गया। इस दौरान केंद्र से जुड़े सभी हितग्राही, गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, शिशुवती माताएं तथा 06 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के पालक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को व्यापक सामाजिक सहभागिता मिली।  

स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण परामर्श से संवर रही सेहत

शिविर में उपस्थित सभी माताओं और नौनिहालों का विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण विशेषज्ञों द्वारा माताओं को संतुलित खान-पान, पौष्टिक भोजन, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी पत्तेदार सब्जियों तथा बच्चों के उचित लालन-पालन व वृद्धि निगरानी के संबंध में सरल भाषा में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आयशा खान ने बताया कि इस आयोजन से वार्ड के हितग्राहियों को सीधा लाभ मिला है और वे स्वास्थ्य व पोषण के प्रति पहले से कहीं अधिक सजग हुए हैं।  

उत्कृष्ट सेवा पर मिला पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट और निष्ठावान सेवाओं के लिए आयशा खान को विभागीय स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जब अपने ही कार्यस्थल पर जनप्रतिनिधियों और समुदाय के समक्ष सम्मान मिलता है, तो गर्व और आत्मसंतुष्टि की असीम अनुभूति होती है। इस सम्मान ने उनके भीतर समाज और बच्चों की सेवा के संकल्प को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।