काजल अमादिया के खाते में आई 32वीं किस्त की राशि, संवर रही बच्चों की पढ़ाई

Posted On:- 2026-10-09




बालोद (वीएनएस)। प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ ग्रामीण अंचलों में माताओं और बहनों के जीवन में खुशहाली का नया आधार बन रही है। 

योजना के तहत प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में प्राप्त होने वाली वित्तीय सहायता से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भरता का अनुभव कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और परिवार की छोटी-मोटी आवश्यकताओं को भी बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर रही हैं। जिले के ग्राम सिवनी की काजल अमादिया इसका एक जीवंत और प्रेरक उदाहरण हैं।  

बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों में मददगार बनी योजना की राशि

ग्राम सिवनी निवासी काजल अमादिया ने अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें नियमित रूप से प्रतिमाह 01 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में मिल रही है। बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त की राशि जमा होने का संदेश प्राप्त होते ही उनके चेहरे पर संतोष और मुस्कान आ गई। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के खर्चों, कॉपियों-पुस्तकों की व्यवस्था तथा घर-गृहस्थी की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को पूरा करने में करती हैं।  

मातृशक्ति में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

काजल अमादिया ने बताया कि पूर्व में बच्चों की छोटी-मोटी जरूरतों  एवं घरेलु सामग्री के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब प्रतिमाह मिलने वाली निश्चित राशि से घर के बजट में बड़ा सहारा मिला है। बिना किसी रुकावट के समय पर खाते में राशि आने से परिवार में खुशहाली आई है और अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मबल बढ़ा है।  

काजल अमादिया ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी वास्तविक चिंताओं को समझने के लिए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ’मुख्यमंत्री विष्णु भैया’ हम सभी महिलाओं का बहुत ख्याल रखते हैं। महतारी वंदन योजना हम जैसी लाखों बहनों के लिए एक सच्चा आर्थिक सहारा और उपहार है।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।