बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विधायक डौण्डीलोहारा अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित न्यास परिषद के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में जिले के विकास कार्यों और योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बेसलाइन सर्वे एवं पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निरस्त करने की कार्रवाई भी की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद एजेंडा के आधार पर विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई। इन कार्यों के माध्यम से जिले में उपलब्ध खनिज संसाधनों से प्राप्त राशि का उपयोग जनहित और विकास कार्यों में किया जाएगा। जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से स्वीकृत कार्यों का उद्देश्य जिले के विकास को गति देना तथा संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।