बालोद (वीएनएस)। जिले में सड़कों के जाल को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत, निर्माणाधीन, नवीनीकरण और रखरखाव वाले सड़क एवं पुल-पुलिया के कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए अधीक्षण अभियंता पी. मोहन राय सोनी ने विगत 06 अक्टूबर को डौंडी और बालोद विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण मार्गों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता सहित संबंधित ठेकेदार को चल रहे निर्माण कार्य एवं संधारण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में शीघ्र पूरा कराने को कहा।
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, दिए कड़े निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के तहत पैकेज नंबर सीजी 21-112 के 2 सड़क एसएच-05 से ’शिकारी टोला से करियाटोला’ तथा पिच्चेटोला जबकसा से पेटेचुआ रोड का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों का निर्माण पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा के भीतर किया जाए।
रखरखाव और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के आदेश
सड़कों के संधारण (रखरखाव) कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पिपरछेड़ी से निमोरा, बिटाल से धोबेदण्ड और झीकाटोला से दर्राटोला मार्ग सहित अन्य प्रमुख सड़कों की मरम्मत व संधारण कार्य को शीघ्रता से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन के इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और आम नागरिकों को पक्की सड़कों का सीधा लाभ मिलेगा।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।