बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने दल्लीराजहरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10.180 लीटर हाथभट्ठी महुआ कच्ची शराब जब्त की है।
आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 17, कोटागांव निवासी त्रिलोचन सोरी पिता महावीर सोरी, उम्र 37 वर्ष, के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क ख, 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त मदिरा की मात्रा 10.180 लीटर है।
प्रकरण की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त दल्लीराजहरा तुलेश कुमार देशलहरे द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक चंद्रशेखर सिंहसार, राकेश देशमुख, गजेन्द्र सोम, महिला आबकारी आरक्षक चुनेश्वरी साहू तथा वाहन चालक कुलदीप ठाकुर शामिल रहे।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग को नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।
सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...
मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।