सारंगढ़–बिलाईगढ़ (वीएनएस)। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में गुरुवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के नेतृत्व में सम्मान समारोह सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, निक्षय मित्रों, मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही टीबी मरीजों के उपचार, देखभाल एवं पोषण संबंधी सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निक्षय मित्रों, मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट भी प्रदान किए गए।
कार्यशाला में टीबी की समय पर पहचान, नियमित उपचार, पोषण आहार एवं जनजागरूकता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जनप्रतिनिधिगण सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन एवं निक्षय मित्र उपस्थित रहे।
दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...
ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...
बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...
दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...