युवाओं को मिलेगी साइबर सुरक्षा और करियर की राह चुनने की जानकारी

Posted On:- 2026-10-10




10 अक्टूबर को सारंगढ़ में ‘युवा उड़ान 2026’ का आयोजन

सारंगढ़–बिलाईगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को सारंगढ़ में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन सारंगढ़–बिलाईगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शासकीय लोचन प्रसाद पांडे स्नातकोत्तर महाविद्यालय सारंगढ़ में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्व विजय सिंह तोमर विशेष रूप से शामिल होंगे।

साइबर सुरक्षा और करियर मार्गदर्शन पर रहेगा विशेष जोर

कार्यक्रम में युवाओं को वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व, इंटरनेट एवं सामाजिक माध्यमों के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे अपने भविष्य के निर्माण के साथ प्रदेश और देश के विकास में भी सक्रिय योगदान दे सकें।

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में आयोजित ‘युवा उड़ान 2026’ का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है। बदलते समय में तकनीकी ज्ञान के साथ सही करियर का चयन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इसी दृष्टिकोण से यह आयोजन विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, आम नागरिकों सहित जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर साइबर सुरक्षा और करियर मार्गदर्शन से संबंधित जानकारी का लाभ उठाने की अपील की गई है।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...