इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह का समापन, वन मंत्री केदार कश्यप ने बाघ रथ को दिखाई थी हरी झंडी

Posted On:- 2026-10-10




बीजापुर (वीएनएस)। इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक वन्यजीव सप्ताह का भव्य व सफल आयोजन किया गया। वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस सप्ताह का शुभारंभ माननीय वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा बाघ रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

बाघ रथ के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में वन्यजीव संरक्षण का संदेश प्रसारित करने की यह नई व अभिनव पहल मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक सुमेध संजय सुरवाड़े के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई है। यह विशेष बाघ रथ बीजापुर जिले के अति संवेदनशील और अंदरूनी ग्रामों में पहुंचा, जहां इसने ग्रामीणों के बीच वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं उनके संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश सफलतापूर्वक प्रसारित किया।

वन्यजीव सप्ताह के दौरान इंद्रावती टाइगर रिजर्व के सभी परिक्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को प्रकृति व वन्यजीवों से जोड़ने के लिए पेंटिंग, क्विज और रील बनाने जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके पश्चात जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का अंतिम चयन किया गया।

सप्ताह के अंतिम दिवस 8 अक्टूबर को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक सुमेध संजय सुरवाड़े द्वारा डिवीजन स्तर पर चयनित सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण और वन्यजीवों की रक्षा के संकल्प के साथ इस सात दिवसीय जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक समापन हुआ।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।