एक दिन के लिए शिक्षक बने कलेक्टर, एसपी से लेकर जिलेभर के अधिकारी

Posted On:- 2026-10-10




शिक्षा दान अभियान में स्कूलों की कक्षाओं तक पहुंचा प्रशासन, बच्चों को पढ़ाया और दिए सफलता के मंत्र

सारंगढ़–बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलेभर में शिक्षा दान की अनूठी पहल देखने को मिली, जब कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से लेकर जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका में नजर आए। प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले अधिकारी जब स्कूलों की कक्षाओं में पहुंचे और बच्चों को पढ़ाने लगे तो विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल बन गया। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ऋषिकेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी  एन एल पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय, विकासखंड एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के बीच अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के उपयोगी सुझाव देने के साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने, लक्ष्य निर्धारित करने और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित शिक्षा दान कार्यक्रम ने प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संवाद का अवसर प्रदान किया। अधिकारियों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ जीवन की व्यावहारिक सीख भी दी। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन, पढ़ाई के दौरान आने वाली चुनौतियों, संघर्ष, मेहनत और सफलता के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर प्रयास से जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए अभी से लक्ष्य बनाने की सीख

कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के संबंध में विशेष मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने बच्चों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसे हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने की प्रेरणा दी।

विद्यार्थियों को बताया गया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य का स्पष्ट होना आवश्यक है। यदि विद्यार्थी स्कूली जीवन से ही अपने भविष्य की दिशा तय कर नियमित मेहनत करें तो वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। अधिकारियों ने बच्चों को बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने अपनी भविष्य की आकांक्षाएं भी साझा कीं और अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

शिक्षा के साथ संस्कार और सर्वांगीण विकास का दिया संदेश

शिक्षा दान कार्यक्रम में बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञानवान, अनुशासित, संवेदनशील और संस्कारवान नागरिक बनना भी है। उन्होंने बच्चों को माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने, अच्छी आदतें अपनाने, समय का सदुपयोग करने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की सीख दी।

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद, योग, व्यायाम और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और मजबूत आत्मविश्वास जीवन में आगे बढ़ने के महत्वपूर्ण आधार हैं। बच्चों को मोबाइल एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा नियमित अध्ययन के साथ अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया गया।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...