VB-GRAM-G के तहत अधिक से अधिक श्रम दिवस सृजित कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराएं : सीईओ

Posted On:- 2026-10-10




बरमकेला में जिला पंचायत सीईओ ने ली रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक, रोजगार सृजन में तेजी लाने के दिए निर्देश

मांग आधारित रोजगार, स्वीकृत कार्यों की प्रगति और श्रमिकों की सहभागिता बढ़ाने पर दिया विशेष जोर

सारंगढ़–बिलाईगढ़ (वीएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक श्रम दिवस सृजित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ऋषिकेश तिवारी ने जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में VB-GRAM-G के अंतर्गत रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतवार रोजगार सृजन, स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं श्रमिकों की सहभागिता की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ  तिवारी ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को उनकी मांग के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी रोजगार सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रियता से कार्य करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ें तथा श्रम दिवस सृजन के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।

स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ कर रोजगार सृजन में लाएं तेजी

बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ कराने, रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराने तथा संचालित कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोजगार सहायकों की सक्रिय भूमिका से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने पंचायतवार कार्यों की प्रगति की सतत समीक्षा करने, अधिकाधिक श्रमिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा रोजगार सृजन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर

जिला पंचायत सीईओ  तिवारी ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी रोजगार सहायकों को निर्देशित किया कि पात्र ग्रामीण परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।

इस अवसर पर सीईओ श्रीमती संजू पटेल, एपीओ VB-GRAM-G  शशिकांत गुप्ता,  कमलेश कुमार मेहरा सहित तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

राज्यपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू ...

डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...


thumb

मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...


thumb

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है...

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमं...

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...