तहसील डौंडी में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न

Posted On:- 2026-10-12




मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

बालोद (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के परिपालन में तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसील डौंडी अंतर्गत मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को सुचारू एवं त्रुटिरहित संचालित करने के उद्देश्य से बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

सर्किल क्रमांक 11 से 17 तक के बीएलओ को मिला प्रशिक्षण

तहसील कार्यालय डौंडी में आयोजित इस प्रशिक्षण के द्वितीय पाली सत्र में सर्किल क्रमांक 11 से लेकर 17 तक के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनर्स तथा निर्वाचन अधिकारियों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में निर्देशित किया गया कि बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर निरंतर अद्यतनीकरण का कार्य प्राथमिकता से करें। इस दौरान छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए व युवा मतदाताओं की पहचान कर उनसे निर्धारित प्रारूप फॉर्म-6 भरवाना सुनिश्चित करें।

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन की सुविधा

प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल  https://voters.eci.gov.in अथवा ईसीआई नेट मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

पात्र नागरिक अवश्य जुड़वाएं अपना नाम

तहसील प्रशासन डौंडी द्वारा क्षेत्र के समस्त पात्र नागरिकों एवं पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की गई है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।