शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संवर रही सेहत और भविष्य

Posted On:- 2026-10-12




ग्राम सिवनी की भुवनेश्वरी सिन्हा को मिला मातृत्व और पोषण का संबल

बालोद (वीएनएस)। शासन के महत्वाकांक्षी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संचालित ‘आंगन मिलन सेवा’ ग्रामीण अंचलों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक स्वावलंबन को नई दिशा दे रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पाकर ग्रामीण महिलाएं न केवल जागरूक हो रही हैं, बल्कि अपने बच्चों का बेहतर लालन-पालन भी सुनिश्चित कर रही हैं। बालोद जिले के ग्राम सिवनी की निवासी श्रीमती भुवनेश्वरी सिन्हा इसका एक प्रेरक उदाहरण हैं।

‘आंगन मिलन सेवा’ में मिला पोषण व स्वास्थ्य का सही मार्गदर्शन

ग्राम सिवनी की निवासी श्रीमती भुवनेश्वरी सिन्हा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, बच्चों की उचित देखरेख और संतुलित पोषण आहार के संबंध में अत्यंत उपयोगी जानकारियां प्राप्त हुईं। केंद्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और पोषण विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की वृद्धि निगरानी, टीकाकरण और पौष्टिक खान-पान की बारीकियों से अवगत कराया गया, जिससे वे अपने बच्चे के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के प्रति पहले से कहीं अधिक सजग हुई हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना और महतारी वंदन योजना से मिला दोहरा आर्थिक सहारा

श्रीमती भुवनेश्वरी सिन्हा ने बताया कि पहले बच्चे के जन्म के समय उन्हें ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के अंतर्गत 06 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी। इसके साथ ही अब राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा प्रतिमाह 01 हजार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में नियमित रूप से भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चे के स्वास्थ्य, खान-पान, पढ़ाई-लिखाई और रोजमर्रा की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।

योजनाओं से बढ़ा स्वावलंबन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया सहृदय आभार

श्रीमती भुवनेश्वरी सिन्हा ने कहा कि प्रतिमाह मिलने वाली निश्चित राशि से परिवार के बजट को बड़ा संबल मिला है और उन्हें छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी अन्य पर आश्रित नहीं रहना पड़ता। माताओं और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।