सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शासकीय नौकरी प्राप्त करने से संबंधित शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही, दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की गई है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, संबंधित कर्मचारियों पर लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
दरअसल, पूरा मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शिक्षा विभाग से जुड़ा है। जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल ने नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर उठे सवालों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर दो कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।
निलंबित कर्मचारियों में विकासखंड बिलाईगढ़ के प्राथमिक शाला केरिझर में पदस्थ सहायक शिक्षक कृष्ण कुमार नाग तथा शासकीय प्राथमिक शाला तेंदुदरहा के प्रधान पाठक रामानंद साहू शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार नाग के प्रकरण में नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जांच के दौरान असहयोग करने और कार्यालयीन निर्देशों का पालन नहीं करने से संबंधित मामला सामने आया है।
वहीं, प्रधान पाठक रामानंद साहू के मामले में नियुक्ति के लिए प्रस्तुत डी.एड. अंकसूची की प्रामाणिकता को लेकर गंभीर विसंगतियां सामने आने की बात कही गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य विभागीय जांच को निष्पक्ष और निर्बाध रूप से आगे बढ़ाना बताया गया है। अब जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और दोनों कर्मचारियों का पक्ष भी सुना जाएगा। इसके बाद ही आरोपों के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...