पशु चिकित्सकों की टीम ने किया घायल बैल का सफल ऑपरेशन, दो घंटे की मेहनत से दी नई जिंदगी

Posted On:- 2026-10-12




सुकमा (वीएनएस)। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए जिला पशु चिकित्सालय सुकमा में उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की टीम ने तीन दिन से गंभीर रूप से घायल एक बैल का दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सफल उपचार किया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बैल के दोनों पिछले पैर बुरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे उसकी हालत बेहद दयनीय हो गई थी। 

शहर के अनिल टावरी एवं गुप्तेश्वर गंगबेर की सूचना और सहयोग से बैल को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन कर दोनों क्षतिग्रस्त पिछले पैरों को हटाया गया। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में डॉ. ज्योति बघेल, डॉ. अंबिका नेगी, भुवाल नेताम, संतोष यादव एवं पवन बघेल ने सराहनीय योगदान दिया। पशु चिकित्सकों की तत्परता, समर्पण और टीमवर्क से बैल को समय पर उपचार मिल सका। यह प्रयास बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और पशु चिकित्सा सेवा के प्रति टीम की प्रतिबद्धता का सराहनीय उदाहरण है।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।