“सेवा संकल्प अभियान“ के तहत सुकमा में सजा “सेवा सेतु शिविर“

Posted On:- 2026-10-12




सुकमा (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद सुकमा में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान“ के तहत “सेवा सेतु शिविर“ का भव्य आयोजन किया गया। 

इस शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में नागरिकों की विभिन्न मांगों एवं शिकायतों पर तत्परता से सुनवाई की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाना और प्रशासन व जनता के बीच सीधे संवाद और विश्वास को मजबूत करना रहा। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया गया। इनमें विशेष रूप से स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व, भवन अनुज्ञा और आधार अपडेशन जैसी मूलभूत नागरिक सेवाओं पर फोकस रहा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनीत सब से प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुकमा निकाय के 25 आवेदनों में आधार अपडेशन के 7, पीएम आवास योजना के 6, राशन कार्ड के 4, पीएम स्वनिधि के 3, ई-केवाईसी श्रम पंजीयन के 3, पेंशन/राष्ट्रीय सहायता योजना का 1 तथा अन्य मद का 1 आवेदन शामिल रहा। अधिकारियों ने शिविर स्थल पर ही तत्परता दिखाते हुए 10 मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित कर दिया, जबकि शेष 15 आवेदनों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है।

स्थानीय स्तर पर भी इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है, जहाँ विभिन्न निकायों से कुल 457 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें आवास योजना के 58, आधार अपडेशन के 93, पीएम सूर्य घर योजना के 56 तथा राशन कार्ड से जुड़े 37 आवेदन प्रमुख रहे। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से सुकमा सहित पूरे अंचल में लोगों को एक ही छत के नीचे त्वरित प्रशासनिक सेवाएं मिलने से बड़ी राहत मिली है।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।