प्रशासन की अनूठी पहलरू “बिहान“ की दीदियां बनीं “बीमा सखी“

Posted On:- 2026-10-12




सुदूर गांवों में ला रहीं वित्तीय क्रांति और आत्मनिर्भरता

सुकमा (वीएनएस)। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सुदूर एवं दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की एक नई इबारत लिखी जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से कोंटा विकासखंड के स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रशासन के इस संवेदनशील प्रयास के तहत समूह की दीदियों को “एलआईसी बीमा सखी“ के रूप में प्रशिक्षित कर जोड़ा गया है, जिससे उन्हें न केवल घर के पास सम्मानजनक रोजगार मिला है, बल्कि समाज में उनकी एक मजबूत पहचान भी स्थापित हुई है।

भौगोलिक रूप से जटिल और दुर्गम माने जाने वाले कोंटा ब्लॉक के अंदरूनी गांवों तक औपचारिक वित्तीय सेवाएं पहुंचाना लंबे समय से एक बड़ी चुनौती थी। जिला प्रशासन की दूरदर्शी रणनीति ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया। स्थानीय परिवेश और ग्रामीणों की नब्ज समझने वाली “बिहान“ की दीदियां अब सीधे ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर उन्हें जीवन बीमा, बचत के लाभ और भविष्य की सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं। प्रशासन का यह “डोर-टू-डोर“ वित्तीय समावेशन मॉडल अंतिम छोर के परिवारों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

प्रशासन की इस पहल से जमीनी स्तर पर महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। इंजरम गांव की पूजा कोड़ी अब तक बीमा सखी के रूप में 26,420रू की शानदार आय अर्जित कर चुकी हैं, वहीं एर्राबोर की रूकमणी कर्मा ने भी 11,000रू की कमाई कर परिवार की आजीविका को नई मजबूती दी है। आर्थिक स्वावलंबन के साथ-साथ इन महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब अपने गांव में वित्तीय सलाहकार बनकर अन्य परिवारों को भी बचत और निवेश का व्यावहारिक मार्गदर्शन दे रही हैं।वर्तमान में कोंटा विकासखंड में 9 सक्रिय बीमा सखियां सफलता की मिसाल पेश कर रही हैं, जिनकी बदौलत सैकड़ों ग्रामीण परिवार बीमा कवच से आच्छादित हो चुके हैं।

इस मॉडल की अपार सफलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने चालू वित्तीय वर्ष में बीमा सखियों की संख्या बढ़ाकर 30 करने का लक्ष्य रखा है। सुकमा के अंतिम छोर तक विकास, सुरक्षा और सम्मान पहुंचाने का जिला प्रशासन का यह नवाचार आज बस्तर अंचल में महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।