निदान शिविर में पूरी हुई आकांक्षा की आकांक्षा, अब योजनाओं का लाभ मिलने की जगी उम्मीद

Posted On:- 2026-10-13




यूडीआईडी कार्ड के अभाव में छात्रवृत्ति सहित कई सुविधाओं से थी वंचित, सेवा संकल्प अभियान के ‘निदान-03’ शिविर में मिली राहत

धमतरी (वीएनएस)।  सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘निदान-03’ शिविर ने भंवरमरा गांव की दिव्यांग बालिका आकांक्षा निषाद के लिए राहत की राह खोल दी है। बौनेपन और आंशिक बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित आकांक्षा को यूडीआईडी कार्ड नहीं बनने के कारण छात्रवृत्ति सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। शिविर में उसकी समस्या का निराकरण होने से अब उसे शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।

आकांक्षा अपने पिता के साथ निदान शिविर में पहुंची थी। उसके पिता ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड के अभाव में आकांक्षा को पढ़ाई के दौरान शासन की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में निदान-03 शिविर उनके लिए मददगार साबित हुआ।

अब योजनाओं का लाभ मिलने की बढ़ी उम्मीद

यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्ड बनने से आकांक्षा को छात्रवृत्ति सहित पात्रतानुसार अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही भविष्य में विवाह के अवसर पर शासन की विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता और शर्तें पूरी करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

आकांक्षा और उसके परिवार के लिए यह पहल केवल एक कार्ड बनने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सहारा भी है। अपनी समस्या के समाधान से प्रसन्न आकांक्षा के परिवार ने जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के प्रति आभार जताया।

‘निदान-03’ शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करने की पहल शासन की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।



Related News
thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...


thumb

जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन म...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुश...